
[ आजकल सम्मन, कवि जान, आलम और जमाल जैसे कवियों को कौन याद करता है ? भले ही वे लोकमानस के अभी भी कण्ठहार बने हुए हों । आज पुराने कवि-मित्र डॉ. आईदानसिंह भाटी की पोस्ट पर कवि सम्मन के दोहे पढ़कर मन आनन्दित हो गया । सम्मन के चार दोहों का मुक्तछंद हिंदी अनुवाद आप पढ़ सकते हैं _ कृक ]
(१)
आने वालों से हँसकर मिलता है
जाने पर निकल आते हैं आँसू
वह जो टूटी-फूटी झोंपड़ी दिखाई देती है
वही सम्मन का घर है !
(२)
किसके लिए रो रहे हो
हँस रहे हो किसलिए
जो चले गए वे लौटकर नहीं आएंगे
और जो रह गए हैं
वे भी एक दिन चले जाएंगे !
(३)
हृदय में प्यार नहीं मन में आदर नहीं
और न आँखों में स्नेह
सम्मन !
ऐसी जगह पर मत जाना
चाहे सोने की बारिश हो रही हो !
(४)
पराए बाग़ीचे में
गर्दभ अँगूर खा रहे दाख कुचल रहे
हमें क्या
हमारा इसमें कुछ नहीं जा रहा
लेकिन सम्मन,
असही सही न जाय !
•••••••••••••••••
krishnakalpit@gmail.com
Leave a Reply