Category: Uncategorized
-
सौंदर्य दर्पण / कृककविता
।। सौंदर्य-दर्पण ।।कृष्ण कल्पित की नयी कविता ■ सुंदर जे हैं आपहि सुंदरउनको कहाँ सिंगार ! -संत कवि सुन्दरदास ● ● ● सुंदर, थानें भूल्यां कीकर पार पड़ै होजिण कर ज़ुलफ़ सँवारी थारी उण कर पेच पड़ै हो !( सुंदर, तुम्हें कौन भूल सकता है ? जिन हाथों से तुम्हारी ज़ुल्फ़ें सँवारी थीं – वे… Read more
-
संस्कार / कृक कविता
प्रार्थना करने से पहलेमैं हाथ जोड़ना सीख गया थालिखने से पहले मिटानाचूमना सीख गया था प्यार करने से पहले चलने से पहले मैंने दौड़ना सीखारोने से पहले हंसना पानी पीने से पहले मैं बरसों प्यासा रहाडराने से पहले मैं डरा जीतने से पहले मैंने हारना सीखामरने के बाद मारना चलने से पहले मैंने ठोकर खाईउठने… Read more
-
सिंदूर तिलकित भाल / कृक कविता
( बाबा नागार्जुन के लिए ) कृष्ण कल्पित (१)घाट पर बैठा हूंतुम्हारी प्रतीक्षा मेंयह उत्तरवाहिनी गंगा का कष्ट-हरणी घाट है नदी का चमकता हुआ चौड़ा पाटदूर एक नाव लहरों पर डगमग स्त्रियां आती हैं सर पर छाबड़ी उठाएगीत गाते हुए नंगे पांव तुम आनाइतनी सारी स्त्रियों में खो मत जाना ! (२)स्त्रियों से भरे हुए… Read more
-
टिटहरी की आवाज़ / कृक कविता
इतने सारे कवियों का क्या करेंहर शहर में सैंकड़ों मिलते हैंशाइरों की भरमार है वे हर गली-कूचे पर पाये जाते हैं जिनसे बच निकलना तक मुश्किल है जानता हूँ कि काल की क्रूर छलनी से जब छाना जायेगा तब इनमें से एकाध ही बचेगा लेकिन तब तक क्या करें इन मनहूस मूर्खों का मुझे मरे… Read more
-
इंडियन कॉफ़ी हाउस की एक याद
जयपुर में यह हमारा 45 बरस पुराना अड्डा है! मिर्ज़ा इस्माइल रोड स्थित इंडियन कॉफी हॉउस! यहीं हमने हमारी जवानी में, कुछ लेखकों कवियों चित्रकारों पत्रकारों के साथ मिलकर जयपुर को पेरिस बनाने की साज़िश रची थी। कुछ-कुछ बना भी दिया था, लेकिन आख़िरकार हम असफल रहे। आज जब अपने इस पुराने अड्डे पर गया… Read more
-
एक दरवाज़े की आस / कृक कविता
मैं एक प्रतीक्षारत दरवाज़ा हूं कोई सांकल कोई ताला कोई बेड़ी नहींकोई रोकने वाला नहींमैं एक खुला हुआ (बंद) दरवाज़ा हूं कोई खटखटाए कोई आएझिंझोड़े मुझेमैं खुलने के इंतज़ार मेंखड़ा हूं पिछली कई सदियों से ध्यान से देखोएक छोटा दरवाज़ा भी है दरवाज़े के भीतर धन्यवाद उस लुहार का उस बढ़ई काजिन्होंने गढ़ा मुझेधन्यवाद उस… Read more
-
कवि के घर चोरी / सवाई सिंह शेखावत
कवि के घर चोरी किसी के घर चोरी हो और शिष्टाचार के नाते आप उसके घर जाएँ तो अपेक्षा यही की जाती है कि आप उन्हें दिलासा देंगे। वाकया कब हुआ, कितना नुकसान हुआ, एफ़.आई.आर. दर्ज़ कराई या नहीं, आइन्दा आप फलाँ -फलाँ सावधानी बरतें जैसी रस्मी बातों के बाद आप अपने घर लौट आएँ।… Read more
-
चेतना पारीक की याद / कृक कविता
(१)आऊँगा ज़रूर आऊँगामैं युद्ध के ख़त्म होने का इन्तिज़ार कर रहा हूँ, चेतना पारीक ! युद्ध अधिक दिन तक नहीं चलतेकोई कब तक पहने रख सकता है लोहे के जूते ३० अक्तूबर का टिकट हैतब तक बहाल हो जायेगी भारतीय रेल सेवा तुम्हें याद होगाहम कलकत्ता की एक ट्रॉम में मिले थेजब एक दाढ़ी वाला… Read more
-
डाकपेटी / कृक कविता
कभी रहता था यहाँअब नहीं रहतादिखाई नहीं दिया कई दिनों से यही कह सकते हैं किवह यहाँ भी रहा थाकुछ अरसापर ग़ायब है इन-दिनों अब वह रहता होगा कहीं औरकिसी और शहर मेंकिसी दूसरे मुल्क मेंकिसी अज़नबी लोक मेंज़िंदा होगा तो कहीं ज़रूर रह रहा होगा हो सकता है लौटकर आयेहो सकता है न आयेकवियों… Read more
-
बिरजू रिक्शेवाला का गीत / कृष्ण कल्पित
दफ़्तर से छूट गए लोगछूट गई ड्यूटी से छाँवछूट नहीं पाए पररिक्शे पर चढ़े हुए बिरजू केपैडल से जुड़े हुए पाँव! आता है जाता हैहर तरफ़ चढ़ाई हैबरसों से एक भी ढ़लान नहीं आया हैजाने किस दुश्मन ने सड़कें बनवाईं हैं चौपड़ से टेशन तकटेशन से चाँदपोल आताढोता है मुड़े हुए गाँव! हर हफ़्ते साँसों… Read more