Category: Uncategorized
-
विष्णु खरे : एक कल्पित आकलन
(१)केदारनाथ सिंह की अनुकृति करने की कोशिश में जितने युवा कवि नष्ट हुये उससे कुछ अधिक ही विष्णु खरे की कविता की नक़ल करके हुये होंगे । जो कवि जितने युवा कवियों को बरबाद कर सके – वह उतना ही बड़ा कवि होता है । इस लिहाज़ से केदारनाथ सिंह और विष्णु खरे दोनों ही… Read more
-
विश्व हिन्दी सम्मेलन / कृक कविता
जिस भाषा में हम बिलखते हैंऔर बहाते हैं आंसूवे उस पर करते हैं सवारीभरते हैं उड़ान उत्तुंग आसमानों में एक कहता है मैं नहीं गयामुझे गिना जाये त्यागियों मेंएक कहता है मैं चला गयामुझे गिना जाये भागियों में एक आसमान से गिरा रहा था सूचियांहिंदी पट्टी के सूखे मैदानों पर हिंदी के एक नये शेख… Read more
-
रेगिस्तान में अकाल / कृक कहानी
अकाल और सूखा रेगिस्तान के लिये कोई नयी बात नहीं – हर दूसरे-तीसरे बरस अकाल पड़ ही जाता था । अकाल के दिनों में आसमान टिड्डों से भर जाता था । वे झुण्ड के झुण्ड सिंध की तरफ़ से आते थे और बची-खुची फ़सलों को बरबाद करते आगे बढ़ते जाते थे । अकाल के दिनों… Read more
-
पेरिस की धोबन / कृक कविता
फ़्रांस को जीतने से पहले मुझे जीतना होगाब्रिटिश तोपों के सामनेअपना मुद्गर लेकर खड़ी हो गई थी एक फ़्रांसीसी धोबनसेन नदी के पुल पर एक धोबन ने पूरे फ़्रांस को जगा दियाउसकी सोई हुई आत्मा को जाग्रत कर दियासेन नदी के तट पर जोकपड़े पछीट रही थीउस धोबन के एक मुद्गर नेब्रिटिश तोपों को वापस… Read more
-
एक विदा गीत / कृष्ण कल्पित
बाद मरने के जब जलाना मुझेराख हो जाऊँ तब उठाना मुझे याद आऊँ तो भूल जाना मुझेगीत हूँ एक गुनगुनाना मुझे मैं भटकता रहा यहाँ से वहाँढूँढता ही रहा ज़माना मुझे मैं तो छूने से बिखर जाता हूँधूल हूँ ध्यान से उठाना मुझे दूसरा मुझ-सा कहाँ से आयामैं उसे देखूँ और दिवाना मुझे आसमानों के… Read more
-
विकट नितम्बा / कृक कविता
यह घरसंस्कृत की एक कवयित्री विकटनितंबा का घर हैजिसका उल्लेख १०वीं शताब्दी के एक कवि-नाटककार-काव्यशास्त्री-यायावर राजशेखर ने अपने अमर-ग्रन्थ ‘काव्य-मीमांसा’ में अन्य स्त्री-कवियों के साथ किया है चारुदत्त नामक संस्कृत का कवि उससे प्रेम करता थालेकिन विकटनितंबा विचित्रवीर्य नामक नाटककार से प्रेम करती थी एक दिन महामिलन की आशा में रात्रि के पहले पहर जब… Read more
-
कबूतर की बीट / कृक कविता
जितने भी राष्ट्रपति थे सब विद्वान थेसारे प्रधानमंत्री कविउपराष्ट्रपति भी शेरवानी पहनकर दार्शनिक या शाइर दिखाई देते थेऔर मंत्रीगण और सांसद संसद में ऐसे घुसते थे जैसे किसी मुशाइरे में शिरक़त करने जा रहे हों भारतीय प्रशासनिक सेवा के जितने भी अधिकारी थे वे बाक़ायदा प्रकाशित किताबों के कवि थे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी… Read more
-
ग़रीब का गीत
जिस तरह से ग़रीब गिरता हैमुझपे मेरा नसीब गिरता है ढहते ढहते दिवार ढहती हैगिरते गिरते अदीब गिरता है मैं भी जैसे कोई मसीहा हूँमुझ पे मेरा सलीब गिरता है साक़िया थाम ले उसे जाकरलड़खड़ाकर रक़ीब गिरता है कोई जाता है दूर गिरने कोकोई आ के क़रीब गिरता है कौन गाता है सुबकते सुर मेंक्या… Read more
-
कल किसने देखा है / कृक कविता
पहाड़ है नदियाँ हैंधूप में तपते हुए मैदानबारिश है धारासार बहुत मुश्किल बहुत बीहड़और घुमावदार है तुम्हारे घर का रास्ता रास्ते में रोक लेती हैं रास्तास्त्रियाँ आवाज़ देती हुईं :कहाँ जाते हो, कविकविता तो सुनाते जाओ रास्ता मत रोको मुसाफ़िर काबहुत दूर से आया हैजाना है बहुत दूर कल जब लौटकर आएगाकविताएँ सुनाएगाऔर सुनाएगा अपनी… Read more
-
असही सही न जाय / कवि सम्मन के दोहों का अनुवाद
[ आजकल सम्मन, कवि जान, आलम और जमाल जैसे कवियों को कौन याद करता है ? भले ही वे लोकमानस के अभी भी कण्ठहार बने हुए हों । आज पुराने कवि-मित्र डॉ. आईदानसिंह भाटी की पोस्ट पर कवि सम्मन के दोहे पढ़कर मन आनन्दित हो गया । सम्मन के चार दोहों का मुक्तछंद हिंदी अनुवाद… Read more