
बाद मरने के जब जलाना मुझे
राख हो जाऊँ तब उठाना मुझे
याद आऊँ तो भूल जाना मुझे
गीत हूँ एक गुनगुनाना मुझे
मैं भटकता रहा यहाँ से वहाँ
ढूँढता ही रहा ज़माना मुझे
मैं तो छूने से बिखर जाता हूँ
धूल हूँ ध्यान से उठाना मुझे
दूसरा मुझ-सा कहाँ से आया
मैं उसे देखूँ और दिवाना मुझे
आसमानों के सात परदे हैं
और पत्थर का है सिरहाना मुझे
तुम तो कल्पित की तरह लगते हो
दोस्त कहता है इक पुराना मुझे
थक गया हूँ मैं फूँकते तुमको
आज ऐ, बाँसुरी ! बजाना मुझे!
•••••••••••••••••
krishnakalpit@gmail.com
चित्रकार : Awdhesh Bajpai
Leave a Reply