
यह घर
संस्कृत की एक कवयित्री विकटनितंबा का घर है
जिसका उल्लेख १०वीं शताब्दी के एक कवि-नाटककार-काव्यशास्त्री-यायावर राजशेखर ने अपने अमर-ग्रन्थ ‘काव्य-मीमांसा’ में अन्य स्त्री-कवियों के साथ किया है
चारुदत्त नामक संस्कृत का कवि उससे प्रेम करता था
लेकिन विकटनितंबा विचित्रवीर्य नामक नाटककार से प्रेम करती थी
एक दिन महामिलन की आशा में रात्रि के पहले पहर जब नाटककार विचित्रवीर्य अपनी प्रेमिका से मिलने आता था तो इसी घर के सामने विचित्रवीर्य की जघन्य-हत्या हो गयी
प्रवाद है कि नाटककार विचित्रवीर्य की हत्या कवि चारुदत्त ने करवाई लेकिन यह भी कहा जाता है कि यह हत्या विकटनितंबा के इशारे पर की गई क्योंकि विकटनितंबा ज़ाहिर प्रेम तो विचित्रवीर्य से करती थी लेकिन उसका गुप्त-प्रेमी चारुदत्त था
इस निर्मम हत्या-कांड के बाद
यह घर अब एक उजाड़ घर है
जिसमें शताब्दियों से कोई
आ या न ग या!
••••••••••••••••••••
krishnakalpit@gmail.com
विकटनितंबा का घर : दुर्लभ और एकमात्र तस्वीर.
Leave a Reply