
पहाड़ है नदियाँ हैं
धूप में तपते हुए मैदान
बारिश है धारासार
बहुत मुश्किल बहुत बीहड़
और घुमावदार है तुम्हारे घर का रास्ता
रास्ते में रोक लेती हैं रास्ता
स्त्रियाँ आवाज़ देती हुईं :
कहाँ जाते हो, कवि
कविता तो सुनाते जाओ
रास्ता मत रोको मुसाफ़िर का
बहुत दूर से आया है
जाना है बहुत दूर
कल जब लौटकर आएगा
कविताएँ सुनाएगा
और सुनाएगा अपनी रामकहानी
स्त्रियाँ रास्ता रोक लेती हैं
स्त्रियों के प्रेमियों का
नहीं नहीं
आज और अभी
कुछ नहीं होता कभी
कल किसने देखा है, कवि!
•••••••••••••••••
krishnakalpit@gmail.com
Leave a Reply